फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father going home with medicine dies in front of son in Ghazipur

दवा लेकर घर जा रहे पिता ने पुत्र के सामने तोड़ दम.

Fri, 14 May 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Father going home with medicine dies in front of son in Ghazipur
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दवा लेकर पुत्र और उसके मित्र के साथ बाइक से घर जा रहे पिता की बोलेरो के धक्के से मौत हो गई। जबकि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घायलों को इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के पीपरदाहा गांव निवासी राममूरत राम (55) अपने पुत्र विनय और मुकेश के साथ दवा के लिए जमानिया आए थे। दवा लेकर वापस घर जाते समय बड़ेसर गांव के पास गाजीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से तीनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। हादसे में राममूरत की मौके पर मौत हो गई। सड़क पर हुई घटना और तेज आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां विनय (30) और मुकेश (32) की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाल रविंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि मृतक राममूरत के बड़े पुत्र खट्टर राम ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed