फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   father died crushed by truck, son injured

अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर पिता की मौत, पुत्र गंभीर

Thu, 06 Feb 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
father died crushed by truck, son injured
रेवतीपुर में एक मकान में ट्रक घुसने से एक व्यक्ति की मौत के बाद रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : GHAZIPUR
रेवतीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर स्थानीय गांव में बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करते समय अचानक अनियंत्रित हो पिता-पुत्र को कुचलते हुए पास खड़े ट्रैक्टर और मकान से टकराते हुए गड्ढे में घुस गया। हादसे के बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। हादसे में घायल पिता- पुत्र को पुलिस के सहयोग से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। उधर नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तत्काल राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम के दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर करीब ढाई घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ। मृतक के भाई ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रेवतीपुर गांव में स्थित रामवृक्ष के पूरा बस्ती निवासी सरकारी ट्यूबवेल ऑपरेटर केशव प्रसाद यादव (58) अपने बेटे सीआरपीएफ जवान कृष्णा यादव (27) के साथ घर के सामने बैठकर सुबह अलाव ताप रहे थे। इसी बीच करीब छह बजे जिला मुख्यालय से बारा जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गया और पिता-पुत्र को कुचलते हुए पास खड़े टैक्टर और मकान से टकराकर गड्ढे चला गया। लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। परिजन निजी वाहन से किसी तरह घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल ले गए, जहां केशव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही परिजनों के साथ गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा, मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और आश्रित को सरकारी नौकरी तथा किसान दुर्घटना बीमा की मांग को लेकर करीब साढ़े छह बजे से एनएच जाम कर दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जानकारी होते ही सीओ जमानिया सुरेश शर्मा एवं उप जिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों से वार्ता करते हुए कहा कि नौकरी के लिए संबंधित विभाग को लिखित रूप से अवगत कराया जाएगा। किसान बीमा दुर्घटना का पांच लाख मुआवजा दिलाया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने ढाई घंटे बाद नौ बजे जाम समाप्त किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े़े भाई रामबली यादव की तहरीर पर कुशीनगर के अहरौली बाजार निवासी ट्रक चालक अनिल साहनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने को खलासी बता रहा ट्रक चालक
रेवतीपुर। जिसे भी घटना की जानकारी हुई मौके की तरफ दौड़ पड़ा। लोगों ने हो-हल्ला के बीच ट्रक चालक को पकड़ लिया। आक्रोशित लोग पिटाई न शरू कर दे, इस भय से चालक अपने को बार-बार खलासी बताता रहा। पुलिस जब उसे थाने लाई तो उसने राहत की सांस ली। थाने में अपने को सुरक्षित पाकर उसने पुलिस को बताया कि वही चालक है और उसका नाम अनिल साहनी है।
जाम से परेशान रहे आवागमन करने वाले
रेवतीपुर। ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा जाम लगाते ही एक के बाद एक वाहनों के पहिए थमने लगे। कुछ ही देर में दानों तरफ कई किलोमीटर तक वाहन की लाइन लग गई। लोग परेशानियों के अब-तब आवागमन सुचारू करने का इंतजार करते रहे। जाम में फंसे कई वाहनों के चालक बार-बार वाहन से उतरकर जाम स्थल पर यह पता लगाने के लिए जा रहे थे अधिकारी जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं कि नहीं। ढाई घंटे बाद आवागमन सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

मौत से घर में मचा कोहराम
रेवतीपुर। मृतक केशव प्रसाद यादव पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। इनकी सात पुत्री एवं दो पुत्र हैं। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। तीन पुत्रियों और दो लड़कों की शादी करनी बाकी है। घायल बड़ा पुत्र कृष्णा यादव सीआरपीएफ में कार्यरत है, लेकिन अभी अविवाहित है। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। पत्नी निर्मला देवी सहित परिवार के अन्य लोग दहाड़े मारकर चीख-पुकार कर रहे थे। मौजूद पास-पड़ोस के लोग बिलख रहे सांत्वना देने में जुटे रहे। दुर्घटना में मकान का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed