फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers to find compensation

किसानों को मिलेगा क्षतिग्रस्त हुई फसलों का मुआवजा

Tue, 30 Aug 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 30 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers to find compensation
बाढ़ के पानी में डूबे मकान।
बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलों की क्षतिपूर्ति मुआवजा देने के लिए कृषि विभाग और एंग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सर्वे में आई रिर्पोट के बाद बीमा कंपनी 15 दिनों के अंदर उन्हें का मुआवजा उपलब्ध कराएंगी। किसानों ने अपने बैंक के माध्यम से कृषि विभाग और बीमा कंपनी के पास फसल की क्षतिपूर्ति धनराशि के लिए दावा प्रस्तुत किया था। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गंगा के साथ उफनाई सहायक नदियों के चलते करीब दस हजार बीमित किसानों की फसल क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन


नई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जनपद में लगभग 40 हजार किसानों ने बीमा कराया है। इसमें करीब दस हजार बीमित किसानों की फसल बाढ़ की पानी में क्षतिग्रस्त हो गई थी। किसानों को फसलों का मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की ओर से बैंकों से आंकड़ा मंगाकर ग्रामसभावार आंकड़ा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बीमा कंपनी ने अपने स्तर से आंकड़ों को एकत्र करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसके लिए जहां कृषि विभाग ने क्षतिग्रस्त फसलों के आंकलन के लिए संबंधित कर्मचारियों को सर्वे के लिए लगा दिया है। वहीं बीमा कंपनी ने भी कार्य शुरू कर दिया। दावा प्रस्तुत करने वाले इन किसानों को क्षतिपूर्ति धनराशि उपलब्ध कराने के लिए बीमा कंपनी की ओर से कृषि विभाग को क्षतिपूर्ति आवेदन पत्र भी उपलब्ध करा दिया गया है। सर्वे रिर्पोट आते ही क्षतिपूर्ति की धनराशि उपलब्ध कराने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमित किसानों की ओर से क्षतिपूर्ति के लिए किये गए दावे के मुताबिक क्षतिग्रस्त फसलों का आंकलन करने का कार्य शुुरू कर दिया गया है। सर्वे रिर्पोट के आधार बीमित किसानों को 15 दिनों के अंदर बीमा कंपनी की ओर से मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। एके प्रजापति, कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed