फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers asked, in which court should they file a case for correction in Gharonee

Ghazipur News: किसानों ने पूछा, घरौनी में सुधार के लिए किस अदालत में दायर करें मुकदमा

Tue, 11 Nov 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers asked, in which court should they file a case for correction in Gharonee
जमानिया। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अ) के बैनर तले सोमवार को स्टेशन बाजार स्थित क्रय-विक्रय समिति पर महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हृदयराम वर्मा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आज परेशान है। उन्होंने मांग किया कि शासन की तरफ से अंश निर्धारण में किसानों को प्रपत्र 3, स्वामित्व योजना (घरौनी) में प्रपत्र 6-8 उपलब्ध न कराया जाना किसानों के हितों पर कुठाराघात है। स्वामित्व योजना (घरौनी) में हुई गलतियों के सुधार के लिए किस अदालत में मुकदमा दायर किया जाए यह सरकार की ओर से स्पष्ट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर संरक्षक बाबूलाल मानव, मंडल संगठन मंत्री दुर्गेश सिंह, तहसील अध्यक्ष संतोष कुमार, संतविलास सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, वीरबहादुर सिंह सहित कई किसान मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

अंश निर्धारण में अनियमितता से किसान परेशान-सेवराई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को एसडीएम संजय यादव को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने धान खरीद पंजीकरण में अंश निर्धारण और चकबंदी ग्राम सत्यापन में अनियमितता का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि पंजीकरण के दौरान वास्तविक अंश के बजाय सभी खातेदारों को समान मात्रा दर्शाई जा रही है। इससे जिन किसानों का अंश अधिक है, वे कम मात्रा में ही धान बेच पा रहे हैं और बाकी बिचौलियों को औने-पौने दाम पर बेचना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे भाकियू राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed