फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers are troubled due to wrong policies of the government: Former MLA

सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान परेशान : पूर्व विधायक

Tue, 16 Dec 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers are troubled due to wrong policies of the government: Former MLA
उत्तर प्रदेश किसान सभा की मुहम्मदाबाद ब्लॉक कमेटी की तरफ से किसान पंचायत सोमवार को मोलनापुर चट्टी पर आयोजित की गई। मुख्य वक्ता किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

सरकार पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ कर्ज माफ कर चुकी है। किसान सभा मांग करती है कि किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए।किसान, बुनकर, दस्तकार जिसकी उम्र 60 वर्ष पूरा हो गई है स्त्री या पुरुष दोनों को 10000 मासिक पेंशन दिया जाए।
विज्ञापन

बताया कि 23 दिसंबर को बोगना में किसान पंचायत होगी। 28 दिसंबर को सदर ब्लाक का सम्मेलन आयोजित होगा। 2 जनवरी को विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 जनवरी को सदर एवं 18 जनवरी को मरदह ब्लॉक का सम्मेलन होगा। 19 को मनिहारी में किसान पंचायत का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में किसान सभा के उपाध्यक्ष राजदेव यादव, मीडिया प्रभारी घूरा यादव, अजय मिश्रा, नेपाल यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता राजेंद्र कुशवाहा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed