{"_id":"62af62bc07498174f05b0ea4","slug":"farmer-s-killer-arrested-ghazipur-news-vns6597531154","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के गौसपुर बुजुर्गा गांव में करीब 22 दिन पूर्व ट्यूवबेल पर सो रहे किसान की लोहे की राड से मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी बुजुर्गा चट्टी से धर-दबोचा। हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड भी बरामद कर ली गई। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
बीते 28 मई को गौसपुर बुजुर्गा गांव निवासी विक्रमा यादव (60) रात खाना खाने के बाद प्रतिदिन की तरह घर से करीब सौ मीटर दूरी पर स्थित अपने ट्यूवबेल पर सोने चले गए थे। बीते 29 मई की सुबह ग्रामीण जब वहां पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ अचेत अवस्था में विक्रमा यादव चारपाई पर पड़े हुए थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। वाराणसी ने जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी। पुलिस मुकदमा दर्जकर हत्या की गुत्थी सुलझाने और हत्यारोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक विमलेश मौर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक फूलचंद पांडेय पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे। बुजुर्गा चट्टी से पुलिस टीम ने हत्यारोपी रामजी यादव को धर-दबोचा। उसकी निशान देही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक लोहे का रॉड भी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि संपत्ति के विवाद में किसान की हत्या की गई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।