{"_id":"69a1e08cb6796727e70f5a87","slug":"farmer-killed-wife-injured-after-being-hit-by-a-speeding-pickup-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-148036-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से किसान की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से किसान की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
किसान की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने भदौरा- दिलदारनगर कर्मनाशा मार्ग किया जाम। संवाद
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवल गांव के सामने शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से किसान की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दंपती खेत से सड़क पार कर घर जा रहे थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर शाम पांच बजे भदौरा- दिलदारनगर कर्मनाशा मार्ग को जाम कर दिया। तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के आश्वासन पर शाम छह बजे समाप्त हो गया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। गहमर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि देवल गांव निवासी राम प्रसाद चौधरी उर्फ नागा चौधरी (60) पत्नी झुनियां देवी के साथ खेत पर गए थे। पति- पत्नी शाम करीब चार बजे सड़क पार कर घर लौट रहे थे। तभी बिहार की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में राम प्रसाद चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़ कर गया। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम 5 बजे भदौरा- दिलदारनगर कर्मनाशा मार्ग को जाम कर दिया। इधर, घायल महिला को उपचार के लिए भदौरा सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीण आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। जानकारी होने पर तहसीलदार सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और समझा- बुझाकर आश्वासन के बाद मामला शांत कराया। शाम छह बजे जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।