{"_id":"5eed76e78ebc3e42c701e8e6","slug":"farmer-killed-in-road-accident-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः टहलने निकले किसान की तेज रफ्तार ट्रक ने ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुरः टहलने निकले किसान की तेज रफ्तार ट्रक ने ली जान
Sat, 20 Jun 2020 08:09 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Sat, 20 Jun 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : सोशल मीडिया
गाजीपुर के ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग पर खुदरा -पथरा गांव के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा उस समय हुआ जब वह घर से टहलने के लिए निकला था।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में रुदन -क्रंदन शुरू हो गया। गहमर थाने के खुदरा पथरा गांव निवासी शिवधनी राम (55) पुत्र शिवजन्म राम खेती किसानी और मजदूरी का काम करते हैं। शनिवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। तभी ताड़ीघाट- बारा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।
सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल शिवधनी राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।