फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer dies due to overturning of brick-laden tractor-trolley, two injured

ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से किसान की दबकर मौत, दो घायल

Fri, 08 Apr 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to overturning of brick-laden tractor-trolley, two injured
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पाहपट्टी पहदरिया के चाड़ीपुर गांव के सामने शुक्रवार को ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने जाने और उसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। वहीं चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

चाड़ीपुर गांव निवासी रामलखन राजभर (50) पास के ही एक ईंट भट्ठे से ईंट खरीद करने के बाद ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठ कर घर निकल पड़े। चालक जैसे ही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली को सड़क से गांव जाने वाले मार्ग पर उतारने लगा। वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रामलखन राजभर, चालक मोहित और मजदूर दब गए। इधर घटना के बाद ग्रामीण दुर्घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्राली को हटाकर तीनों घायलों को निकालकर अस्पताल ले गए। रास्ते में ही रामलखन राजभर की मौत गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। वहीं गंभीर रूप से घायल चालक और मजदूर की बलिया जनपद के रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है। इधर किसान का शव घर पहुंचते ही महिलाओं के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बिलख रही पत्नी शारदा देवी को गांव की महिलाएं सांत्वना देने में जुटी रहीं। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed