फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

Fri, 05 Aug 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by train
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मटूकपुर गांव के पास शुक्रवार को धान के फसल की सिंचाई करने जा रहे किसान की चौरीचौरा ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

गांव निवासी कांता यादव (60) धान की सिंचाई के लिए खेत के तरफ जा रहे थे। इसी दौरान चौरीचौरा ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं परिवार के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक की चार पुत्री और एक पुत्र है। परिवार का जीविकापार्जन कृषि कार्य से ही वे करते थे। घटना के बाद मृतक की पत्नी लीलावती देवी के बिलखने से सन्नाटा पसर गया। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि सिंचाई करने जा रहे हैं वृद्ध ने ट्रेन आने पर ध्यान नहीं दिया और रेलवे ट्रैक पार करने लगे, जिससे चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी होते ही जलालाबाद में अध्यापकों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed