फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer died due to drowning in tube well tank

Ghazipur News: नलकूप के टैंक में डूबने से किसान की मौत

Sat, 12 Aug 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmer died due to drowning in tube well tank
करंडा। थाना क्षेत्र के सरौली गांव स्थित सरकारी नलकूप के टैंक में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह शव पानी में उतराया देख ग्रामीणों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरौली गांव निवासी अंबिका यादव उर्फ मलिका बृहस्पतिवार की रात घर से खाना खाकर नलकूप से खेत की सिंचाई करने के लिए गए थे। सुबह तक जब घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग परेशान हो गए और उनकी तलाश के लिए निकल पड़े। इधर ग्रामीण द्वारा सूचना मिली कि किसी का शव सरकारी नलकूप के टैंक में पड़ा हुआ है। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे तो किसान का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। ग्रामीणों ने पानी से शव को बाहर निकाला और घर लेकर आए। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। इधर किसान का शव देखते ही घर की महिला चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार के लोग मृतक के परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed