फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Family found girl who went missing three years ago in ghazipur

यूपी: तीन साल पहले लापता हुई बच्ची परिजनों को मिली, पुलिस ने दबिश देकर दूसरी बच्ची को भी किया बरामद, एक महिला हिरासत में

Thu, 23 Sep 2021 09:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Sep 2021 09:48 PM IST
सार

पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर एक और बालिका को बरामद किया है। साथ ही एक महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Family found girl who went missing three years ago in ghazipur
माता-पिता के साथ गुनगुन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के तुलसी सागर बड़ीबाग चुंगी से तीन वर्ष पूर्व लापता बच्ची बुधवार की देर रात पीरनगर स्थित चंद्रा कॉलोनी में लावारिस हालत में मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर एक और बच्ची को बरामद किया। साथ ही एक महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


शहर के बड़ीबाग मोहल्ला निवासी मनोज और अर्चना की पुत्री गुनगुन(7) वर्ष 2018 में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मिर्जापुर: 21 नामजद और ढाई सौ अज्ञात पर मुकदमा, सात गिरफ्तार, दुकानदार की हत्या कर भाग रहे हत्यारोपी को भीड़ ने पीटकर मारा डाला था
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन खुशी से झूम उठे
लगभग तीन वर्ष बाद बुधवार की रात पीरनगर स्थित चंद्रा कॉलोनी से बच्ची मिली तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें मानो नई जिंदगी मिल गई। वहीं बच्ची के बताने के अनुसार परिजनों और पड़ोसियों ने संबंधित मकान की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मकान पर दबिश दी।

इसमें एक महिला को हिरासत में ले लिया गया। साथ ही एक और बच्ची बरामद की। हिरासत में ली गई महिला ने पुलिस को बताया कि आजमगढ़ से उसके किसी रिश्तेदार ने बच्ची को उसे सौंपा था, जो वहां लावारिस हालत में उन्हें मिली थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि पिछले सात माह से दोनों बच्चियां यहां रह रही हैं।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस को झटका: पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने की पार्टी छोड़ने की घोषणा, बोले- पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा से आहत होकर लिया फैसला

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों बालिकाओं को बरामद किया गया है। फिलहाल हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed