फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fallen From Cycle boy, crushed by truck

साइकल से िगरा बालक, ट्रक ने कुचला

Tue, 06 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 06 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fallen From Cycle boy, crushed by truck

विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर घाट स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रक से कुचलकर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़-फोड़ करने के साथ ही मुआवजे की मांग को लेकर गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ और पूर्व ब्लाक प्रमुख के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ट्रक को कोतवाली लाकर खड़ा करा दिया। सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव निवासी वशिष्ठ यादव का पुत्र मनीष यादव (12 वर्ष) अपने चचेरे भाई विकास यादव के साथ चारा मशीन बनवाने के लिए साइकल से घाट स्टेशन पर जा जा रहा था।
विज्ञापन


मनीष आगे बैठा था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुहम्मदाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक के सामने साइकल कीचड़ में असंतुलित हो गई, जिससे दोनों गिर पड़े। मनीष सड़क की तरफ गिरा, जिससे ट्रक ने उसे रौंद दिया,
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख चालक ट्रक से कूदकर फरार हो गया।

जबकि ग्रामीणों ने खलासी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी होते ही मृतक बालक के परिवार वालों के साथ ही गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़ डाला।

मुआवजे की मांग को लेकर गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही अन्य थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।

 सूचना मिलते ही सदर एसडीएम एके सिंह और क्षेत्राधिकारी कमलकिशोर भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किए लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। मौके पर पहुंचे पंचायत राज्यमंत्री कैलाश यादव


के प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख विरेंद्र यादव के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही ट्रक और खलासी को थाने लाई।

करीब एक घंटे तक चले जाम की वजह से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे आवागमन करने वालों के परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed