{"_id":"636d41c13d512a7b5677306b","slug":"fake-hair-oil-business-busted-ghazipur-news-vns6830249187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली हेयर ऑयल धंधे का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली हेयर ऑयल धंधे का भंडाफोड़
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित एक मकान से बृहस्पतिवार को नकली हेयर ऑयल के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। कंपनी के जांचकर्ता और पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में दो लोगों के साथ 1107 शीशी हेयर ऑयल, 1705 खाली शीशी और 29 हजार स्टीकर बरामद किया गया है।
दोपहर करीब ढाई बजे एक कंपनी के जांचकर्ता और स्थानीय पुलिस ने गांव निवासी वीरेंद्र के घर छापा मारा तो यहां से बड़ी मात्रा में शीशी में भरा जैस्मिन का रैपर लगा हेयर ऑयल के साथ अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस की कार्रवाई देखकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
मैरिको कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता रंजीत सिंह और गोपाल झा का कहना था कि कंपनी को काफी दिनों से बाजार में नकली तेल बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इसकी जांच कराई जा रही थी। मामला स्पष्ट होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
छापेमारी करने वाली टीम में कोतवाल पवन उपाध्याय, एसआई मनोज तिवारी, देव बहादुर सिंह आदि शामिल रहे। इस संबंध कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि नकली तेल बनाने के काम का भंडाफोड़ करते हुए पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है। कंपनी द्वारा तहरीर दिए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।