फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fagging on paper, dengue larvae on the ground

कागज पर फागिंग, जमीन पर डेंगू के लार्वा

Thu, 17 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fagging on paper, dengue larvae on the ground
जिले में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। मुहल्लों में फागिंग, दवाओं के छिड़काव का दावा कागज पर तो खूब किया जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ग्रामीण इलाकों में तो दूर-दूर तक दवा छिड़काव एवं फागिंग का धुआं तक नहीं दिखाई पड़ रहा है। सिर्फ मरीजों के मिलने पर कार्रवाई का दावा किया जा रहा है। वर्तमान समय में जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 122 है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी से निपटने के लिए बेडों को सुरक्षित करने के साथ दवाओं और जांच को लेकर ठोस कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

करीब एक माह से डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार जनपद में बढ़ती जा रही है। मरीजों के मिलने की सूचना पर जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम उस इलाके में पहुंचकर जांच एवं दवा वितरण के साथ आस-पास के लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। वहीं फागिंग एवं दवा छिड़काव की जिम्मेदारी संभालने वाले विभाग की ओर से अब तक सिर्फ कागजों में ही सारे कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खासकर ग्रामीण इलाकों की स्थिति ऐसी है कि कहीं सड़क पर पानी लगा हुआ है तो कहीं नालियां बजबजा रही है। मच्छरों का प्रकोप ऐसा है कि वहां के लोगों को संक्रामक बीमारियों विशेषकर डेंगू का भय सता रहा है। बावजूद संबंधित विभाग द्वारा ग्राम प्रधानों के जरिए ग्रामीण इलाकों में साफ-सफाई के साथ फागिंग को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 3638 की किट से हुई जांच
गाजीपुर। मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अब तक किट के द्वारा 3638 संदिग्धों की जांच की गई। वर्तमान समय में डेंगू के 122 मरीज हैं। जिला अस्पताल में 25 बेड सुरक्षित किए गए है, जिसमें तीन डेंगू के मरीज भर्ती हैं। जबकि 12 सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 60 बेड सुरक्षित है, जिसमें एक संदिग्ध मरीज भर्ती है। यहीं नहीं निजी अस्पतालों में भी 32 बेड सुरक्षित है। डेंगू से प्रभावित ग्रामों में मोबाइल यूनिट के द्वारा मौके पर पहुंचकर बुखार पीड़ित मरीजों को उपचार किया जा रहा है।
जिले में डेंगू तेजी से फैल रहा है। सिर्फ जुबानी और कागजों में ही दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। स्थिति यह है कि गांव-गांव घुमकर लोगों को जागरूक करने का दावा भी संबंधित विभाग का झूठा है। तबरेज
गांव में न तो फागिंग कराई जा रही है और न ही साफ-सफाई की व्यवस्था ही है। ऐसे में एक ही बार में कह देना कि संबंधित विभागों द्वारा ठोस कदम उठाया जा रहा है गलत होगा। अभी तक कोई व्यवस्था तक नहीं दिखाई पड़ी।- ओमप्रकाश
स्वास्थ्य विभाग की टीम तो दिखाई भी पड़ती है, लेकिन लार्वा रोधी दवा का छिड़काव और फागिंग को लेकर कोई सार्थक कदम किसी भी स्तर से उठाया ही नहीं जाता है। अभियान सिर्फ कागजों में ही सिमट जाता है।- बिहारी बिंद

सिर्फ शहरी क्षेत्रों में ही दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में भी लोग रहते हैं, इसको लेकर किसी कोई ध्यान ही नहीं है। जागरूकता को लेकर कोई सार्थक कदम भी नहीं उठाया जा रहा है।- हाकिम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed