फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Facility center will open for selling junk car

Ghazipur News: कबाड़ गाड़ी बेचने के लिए खुलेगा सुविधा केंद्र

Sat, 21 Jan 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Facility center will open for selling junk car
स्क्रैप पालिसी की मंजूरी होने के बाद अब कबाड़ गाड़ी बेचने के लिए जिले में सुविधा केंद्र खोला जाएगा। इसमें कोई भी गाड़ी मालिक अपने पुराने वाहन बेच सकेंगे। इस केंद्र को खोलने के लिए स्क्रैप नीति के तहत सुविधा केंद्र खोलने की राज्य परिवहन निगम से स्वीकृति मिलने के बाद जिले में सुविधा केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन

स्क्रैप नीति के तहत 20 साल पूरे कर चुके निजी वाहन, 15 साल पूरे करने वाले व्यवसायिक वाहनों के अलावा तीन बार फिटनेस टेस्ट में फेल होने वाले वाहनों को भी बतौर स्क्रैप कटवाया जाना है। ऐसा न करने वाले वाहनों का एक अप्रैल से पंजीकरण निरस्त का दिया जाएगा। स्क्रैप नीति के मुताबिक कबाड़ हो चुकी गाड़ी की कुल कीमत का छह फीसदी पैसा नकद दिया जाएगा। साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जिसे पत्र दिखाने पर नए वाहन की खरीद पर कीमत में पांच और टैक्स में 25 प्रतिशत की छूट मिलगी। जिससे नये वाहन लेने में सुविधा मिलगी। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग से शासनादेश आने के बाद जिले में स्क्रैप के लिए सुविधा केंद्र खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed