फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   facilities have been provided at election booth

आदर्श मतदेय स्थल पर खास सुविधाएं होंगी

Fri, 13 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/ Updated Fri, 13 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
facilities have been provided at  election booth
उपचुनाव के लिए पीजी काॅलेज में मतदान कार्मिकों को ईवीएम की जानकारी देते तहसीलदार वंशनारायन।
जंगीपुर विधानसभा के उपचुनाव में मतदाताओं की सुविधा के लिए आदर्श मतदेय स्थल चिह्नित किए गए हैं। इन 20 मतदेय स्थलों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा           रही है। मॉडल बूथों पर पेयजल तथा प्रकाश की अच्छी व्यवस्था होने के साथ ही मतदाता सहायता केंद्र की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। चुनाव के दिन बूथ पर आदर्श बूथ का बैनर भी          लगा रहेगा। 
विज्ञापन


जंगीपुर विधानसभा की खाली पड़ी सीट के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। 16 मई को होने वाले मतदान में सात उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला तीन लाख 45 हजार 689 मतदाता करेंगे। इसमें 187953 पुरुष, 157733 महिला तथा तीन अन्य मतदाता भी शामिल हैं। अब मतदान में करीब 48 घंटे का समय शेष रह गया है। प्रशासन की ओर से चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र में 211 मतदान केन्द्र एवं 323 मतदेय स्थल  बनाए गए हैं। इसमें से 20 मतदेय स्थल मॉडल बूथ के रूप में चिह्नित किए गए हैं। 
विज्ञापन


इन बूथों पर मतदान कार्मिकों के लिए पर्याप्त फर्नीचर के साथ ही साफ-सुथरे शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश निर्वाचन आयोग की तरफ से दिया गया है। दो तहसील सदर और जमानिया के 20 मॉडल मतदेय स्थलों में होमियोपैथिक कॉलेज के कक्ष संख्या एक से छह के    अलावा अन्य बूथ शामिल हैं। वहीं उपचुनाव को   स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी 211 मतदान केन्द्रों पर डिजिटल-वीडियो कैमरा लगाया जाएगा। वहीं 33 मतदेय स्थलों पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए जाएंगे, जबकि वेबकास्टिंग की व्यवस्था के लिए 26 मतदेेय स्थल चिह्नित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed