फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Facial recognition and iris scanning in case of doubt on candidates.

Ghazipur News: परीक्षार्थियों पर शक हुआ तो फेशियल रिकग्निशन और आइरिस स्कैनिंग

Fri, 23 Aug 2024 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Facial recognition and iris scanning in case of doubt on candidates.
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद के 12 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा हाल में बैठने से पहले परीक्षार्थियों को त्रि-स्तरीय जांच से गुजरना पड़ा। इस दौरान जिन परीक्षार्थियों पर संदेह हुआ उनकी फेशियल रिकग्निशन और आइरिस स्कैनिंग की गई। परीक्षा के नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र के मुताबिक 40 फीसद से अधिक परीक्षार्थी पहले दिन अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित हुई। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से लेकर 5 बजे तक हुई। दोनों पालियों में 10,0,32 अभ्यर्थियों में से 4113 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को दो घंटे पहले ही प्रवेश दे दिया गया। इसके पहले उन्हें त्रि-स्तरीय जांच से गुजरना पड़ा। पहले गेट पर तलाशी ली गई। इसके बाद अंदर बने सुरक्षा घेरा में लगे बायोमेट्रिक मशीन से मिलान कराया गया और सभी का परीक्षार्थियों का ई-केवाईसी किया गया। फिर परीक्षा हाल में जाने के बाद फेशियल रिकग्निशन की गई। संदेह होने पर आइरिस स्कैनिंग भी एजेंसियों की ओर से कराई गई। हालांकि परीक्षा के दौरान कहीं भी गड़बड़ी नहीं मिली। परीक्षा के नोडल अधिकारी के मुताबिक ड्रोन से भी निगरानी की गई। वहीं.अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने भी डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ ईरज राजा के साथ पीजी कॉलेज गोरा बाजार गाजीपुर, लुर्दस कान्वेन्ट गर्ल्स इंटर काॅलेज गाजीपुर, आर्दश इंटर काॅलेज महुआबाग, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर तथा पुलिस लाइन में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रांग रूम, चेकिंग, फेस्टिंग, बायोमेट्रिक व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

--------
उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा की सारी तैयारी उत्कृष्ट स्तर पर की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीकैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम भी बने हैं। जनपद स्तर पर भी कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनाया गया है। वहां से लगातार निगरानी की जा रही है। सभी अभ्यर्थियों का बाॅयोमेट्रिक वैरीफीकेशन किया गया। सभी अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दी।-पीयूष मोर्डिया,अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था।- आर्यका अखौरी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed