फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Faces of farmers blossomed due to drizzling rain, beneficial for wheat and barley.

Ghazipur News: रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, गेहूं-जौ के लिए फायदेमंद

Tue, 06 Feb 2024 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Faces of farmers blossomed due to drizzling rain, beneficial for wheat and barley.
गाजीपुर। रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक रिमझिम बारिश होती रही। रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों के अनुसार बारिश खेती-किसानी के लिए काफी फायदेमंद है। विशेष रूप से गेहूं-जौ की फसल के लिए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की अपेक्षा मुहम्मदाबाद में बारिश 45 मिलीमीटर दर्ज की गई। जबकि जिला मुख्यालय पर सात से आठ मिमी बारिश हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.3 और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी हवा छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। वहीं रविवार की रात्रि से रिमझिम बारिश शुरू हुई। रिमझिम बारिश का यह दौर सोमवार की सुबह तक जारी रहा। बारा : किसानों का कहना है कि हल्की बारिश मौसमी फसल के लिए खासकर गेहूं, जौ आदि के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन

देवकली : आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने से गेंहू सहित अन्य फसलों को काफी लाभ हुआ है। दूसरी तरफ बारिश होने के कारण ठंड में थोड़ी सी इजाफा हो गई। भीमापार : क्षेत्र में बारिश होने के कारण दलहन और तिलहन की फसल को नुकसान होने का आसार है। किसान अरविंद सिंह ने बताया कि बारिश गेहूं की फसल के लिए रामबाण है। सरसों, चना, मटर, मसूर को थोड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औड़िहार : सैदपुर क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। सैदपुर में खरीदे गए धान का गोदाम पुराने आलू शीतगृह में बनाने के कारण धान सुरक्षित रहा। करीमुद्दीनपुर : बारिश से अरहर और आलू की फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना है। साथ ही ईंट उदयोग को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। अरहर की फसल, जिसमें फूल फल लग रहा है, उसको नुकसान पहुंचने की संभावना है। ईंट भट्ठों पर ईंट की पथाई का कार्य शुरू हो गया है, जिससे इस उद्योग को नुकसान पहुंचा।

बारिश से कीचड़युक्त हो गईं नगर की सड़कें
गाजीपुर। नगर में इन दिनों सीवर पाइप बिछाने को लेकर खोदाई का कार्य चल रहा है। बारिश के कारण नगर की अधिकांश सड़कें कीचड़युक्त हो गईं। इसके कारण नागरिकों को आवागमन में काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। कई लोग कीचड़युक्त सड़कों पर फिसलकर गिर गए।
------------------------------------------------------
रबी की फसलों की निगरानी जरूरी
गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि मौजूदा मौसम को देखते हुए आलू, मटर, धनिया आदि रबी की फसलों में रोग और कीटों को लेकर निगरानी करने की जरूरत है। गेहूं की फसल में दीमक का प्रकोप होने पर दो लीटर लिंडेन अथवा क्लोरपाइरिफास को दो लीटर पानी में 20 किग्रा रेत के साथ मिलाएं तथा गेहूं की खड़ी फसल में छिड़काव करें। इसके बाद सिंचाई करना चाहिए। मिर्च की फसल में थ्रिप्स कीट की निगरानी करना चाहिए।


रविवार की रात व सोमवार को हुई बारिश गेहूं की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी। समय से बारिश हुई है। सभी किसान सिंचाई करने की तैयारी में थे। इससे बहुत ही बचत हुई।- श्रीनारायण पांडेय, किसान बारा


गेहूं की फसल के लिए यह बारिश लाभकारी है। इससे हर किसान को लाभ हुआ है। यह गेहूं के अलावा दलहनी फसल के लिए भी बहुत कारगर साबित होगा। - दिलशाद खां कल्लू, किसान बारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed