फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Extortion of money by barricades of police

Ghazipur News: पुलिस की बैरिकेडिंग से मनबढ़ों की धनउगाही

Sat, 30 Mar 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Extortion of money by barricades of police
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से भदोही-जौनुपर सीमा के कुसापुल पर पुलिस की ओर से लगाई बैरिकेडिंग वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। रात नौ बजे के बाद पुलिस के जवानों के न होने से मनबढ़ किस्म के लोग दुपहिया, चार पहिया वाहन चालकों को रोककर धन उगाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही प्रशासन ने प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी और मिर्जापुर सीमा से सटे मार्ग पर बैरिकेडिंग लगा दी है। इससे शाम के समय आवागमन करने वाले वाहनों की जांच पुलिस टीमें करती हैं। सुरियावां के उत्तरी छोर पर वरुणा नदी पर बने कुसा पुल पर भी बेरिकेडिंग की गई है। सुनसान इलाके में होने के कारण कुसा पुल छिनैती की घटनाएं होती रहती हैं। रात नौ बजे के बाद पुल से 100 मीटर पहले बैरिकेडिंग के पास संदिग्ध लोग तैनात रहते हैं। उनको देखकर बाइक चालक में दहशतजदा हो जाते हैं। तमाम बाइक सवार तेजी से भागते हैं। ऐसे में हादसे डर रहता है। एक कार सवार ने बताया कि दो दिन पूर्व उसे रोककर बदमाशों 100 रुपये लिए। उन्होंने आशंका जताई कि वहां खड़े युवक शराब आदि लेने के लिए पैसे लिए। दो जनपद भदोही-जौनपुर को जोड़ने वाला यह मार्ग है, इससे करीब रोजाना 10 हजार से अधिक की संख्या में राहगीर गुजरते हैं। उक्त मार्ग से लोग जौनपुर के निगोह, बरसठी, कटवार, मछलीशहर आदि क्षेत्र के लिए जाते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि अगर कोई बैरिकेडिंग का गलत उपयोग कर रहा है तो कार्रवाई होगी। वहां पर जल्द ही पुलिस के जवान तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed