{"_id":"effe4a979149299ae5dbdd178991394f","slug":"expressed-outrage-at-the-seminary-faculty-demands-to-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी नहीं होने पर मदरसा शिक्षकों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी नहीं होने पर मदरसा शिक्षकों ने जताई नाराजगी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया का सम्मेलन शनिवार को शहर के टेढ़ीबाजार
विज्ञापन
स्थित मदरसा दारुल ओलूम कादरिया दायरा शाह अहमद में आयोजित किया गया। इसमें
शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर
वक्ताओं ने मुख्यमंत्री की ओर से किए गए वादे पूरे न करने पर रोष व्यक्त
किया।
उन्होंने कहा कि 75 मदरसों को ग्रांट में शामिल करने, पेंशन, पदोन्नति वेतन में 20 प्रतिशत की कैश समाप्त करने और प्रधानाचार्य तथा अध्यापकों के वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग काफी समय से लंबित पड़ी है। इस बाबत एसोसिएशन की तरफ से ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अभी तक मांगें पूरी नहीं की गईं।
उन्होंने सदस्यों से हक एवं अधिकारों के लिए आगे आने की अपील की। बताया कि 24 फरवरी को लखनऊ स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। शिक्षक अधिक से अधिक संख्या में भाग धरना को सफल बनाएं। इस मौके पर प्रांतीय महासचिव मुख्य अतिथि हाजी दीवान साहब जमा, मौलाना मुजिबुल्ला खां, मौलाना सैय्यद अकमल कादरी, मौलाना ताज मोहम्मद कादरी, मौलाना असगर, मास्टर अमीनुल हसन आदि मौजूद थे। संचालन मौलाना शाह फहीद अख्तर कादरी ने किया।