फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Explosion tyre of trailer seven new tractors caught fire in ghazipur flames visible for several kilometres

UP News: ट्रेलर के टायर में हुआ धमाका, सात नए ट्रैक्टर में लगी आग, कई किमी तक दिख रही थीं लपटें; सहमे लोग

Sat, 07 Jun 2025 08:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 08:31 PM IST
सार

गाजीपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में सात नए ट्रैक्टर समेत एक ट्रेलर जलकर खाक हो गया। आसपास माैजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दे दी थी। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तक तक सब कुछ जल चुका था। लपटें भी काफी दूर से दिख रही थीं।

विज्ञापन
Explosion tyre of trailer seven new tractors caught fire in ghazipur flames visible for several kilometres
ट्रेलर में आग लगने से उस पर रखे ट्रैक्टर जलकर खाक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बेलसड़ी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से बक्सर जा रहा ट्रेलर शनिवार की शाम चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इससे ट्रेलर का अगला पहिया तेज आवाज के साथ फट गया।

विज्ञापन


इस हादसे के बाद पहिया फटने से उसमें से चिंगारी निकलने लगी, जो देखते ही देखते आग के रूप में तब्दील हो गई। इससे ट्रेलर पर लोड सात नए ट्रैक्टरों में आग लग गई, जो जलकर नष्ट हो गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सात ट्रैक्टर लेकर ट्रेलर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से बिहार के आरा जनपद में जा रहा था। चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराया और टायर फटने से निकली चिंगारी से ट्रैक्टरों में आग लग गई। अभी राहगीर और आसपास के लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना पर एक्सप्रेस-वे की सचल दल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर जबतक आग बुझाती, तब तक ट्रेलर पर लोड सभी ट्रैक्टर जल नष्ट हो गए। सूचना मिलने पर एसडीएम कासिमाबाद संजय यादव, क्षेत्राधिकारी अनिल चंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर यातायात प्रभावित न हो, इसको लेकर एक्सप्रेस- वे को भीड़ से खाली कराया।

आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि कई किलोमीटर तक लपटें लोगों को दिखाई दे रही थीं। इससे एक्सप्रेस-वे पर भीड़ एकत्र हो गई थी। आग से एक्सप्रेस-वे पर अफरातफरी मच गई। आने-जाने वाले सभी वाहन जो जहां थे, वहीं रुक गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टरों में लगी आग को बुझाने में लगभग एक घंटे का समय लग गया। ट्रेलर का चालक मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के खड़रायपुर के रहने वाले हैं। ट्रेलर का सह चालक भोला ओझा बिहार के भोजपुर जनपद के शहार के रहने वाले हैं। हादसे में दोनों बाल-बाल बच गए। कोतवाल शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed