{"_id":"6473a911488a0fa8000ebf25","slug":"explained-to-husband-and-in-laws-settled-in-4-houses-ghazipur-news-c-20-1-227268-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पति और ससुरालियों को समझाया...बस गए 4 घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पति और ससुरालियों को समझाया...बस गए 4 घर
विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन परिसर में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दस पारिवारिक विवादों में से चार का निस्तारण किया गया। साथ ही पति और ससुराल वालों को समझा-बुझाकर विदाई कराई गई। जमानिया कोतवाली के गायघाट निवासी नंदनी की शिकायत थी कि उसके पति पड़ोसी की सुनकर उसके साथ हमेशा मारपीट करते हैं। इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई।
विवाहिता अंजली वर्मा की शिकायत थी कि पति मारपीट करते रहते हैं। इस पर पति और सास-ससुर को समझाकर विदाई करवाई गई। बरेसर थाना के मुबारकपुर जुगुनू निवासी बिंदु की शिकायत थी कि उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मारपीट करते रहते हैं। इस पर दोनों पक्षों को समझाकर विदाई करवाई गई।
नोनहरा थाना के कोठिया बिशुनपुरा निवासी तारा देवी की शिकायत थी कि उसके पति शराब पीकर हमेशा उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई। दो पारिवारिक विवाद में दोनों पक्ष अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
तीन पारिवारिक विवाद के प्रकरण को बंद कर दिया गया। एक पारिवारिक विवाद को विधिक कार्यवाई का सुझाव देते हुए बंद कर दिया गया। इस दौरान विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, सरिता गुप्ता, शिवशंकर तिवारी, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक रेनू यादव, महिला आरक्षी सुनीता देवी, आरक्षी आलेश कुमार, महिला आरक्षी रोली सिंह, होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि उपस्थित थे।