{"_id":"5fe6271a8ebc3e419f6b97c8","slug":"explained-the-usefulness-of-crop-insurance-to-farmers-ghazipur-news-vns5655056181","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को फ़सल बीमा की उपयोगिता बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को फ़सल बीमा की उपयोगिता बताई
विज्ञापन
सेवराई। जिले के विभिन्न केंद्रों पर सीएससी किसान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भदौरा ब्लॉक से एक बाइक रैली निकाली गई जो सेवराई, मिश्रौलिया, सुरहा, देवल होते हुए अमौरा तक गई। इस दौरान किसानों को फ़सल बीमा की उपयोगिता एवं कैसे वह अपनी फ़सल को फ़सल बीमा के माध्यम से सुरक्षित रख सकते है इसके बारे में बताकर जागरूक किया गया।
जिले के लगभग 300 कॉमन सर्विस सेंटर पर प्रधानमंत्री के भाषण का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने किसानों से वार्तालाप किया। उन्होंने किसानों को ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने एवं फ़सल की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ने को कहा। जिला प्रबंधक शिवानंद उपाध्याय ने बताया कि कोई भी किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा के माध्यम से मामूली प्रीमियम राशि में अपनी फसल को सुरक्षित कर सकता है। इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। अगर किसान को अपनी फ़सल का उचित मूल्य नहीं मिलता तो वह सेंटर पर जाकर सीएसी स्टोर के माध्यम से अपनी फ़सल का उचित मूल्य भी प्राप्त कर सकते हैं। श्री उपाध्याय ने बताया कि किसान सीएससी सेंटर पर जाकर खाद, बीज, कृषि यंत्र ऑनलाइन मंगा सकते हैं। सेवराई के श्रवण शर्मा के सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में कुछ किसानों को अच्छे कृषि कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर जिऊद्दीन खान, दयाशंकर कुशवाहा, आशा राम, प्रमोद, प्रेमनारायण, संगीता, सुभाष आदि उपस्थित थे।