{"_id":"62d44b53c6572f4e001ef4a5","slug":"experience-topped-the-merit-list-with-98-marks-ghazipur-news-vns6645278152","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेष्ठता सूची में 98 प्रतिशत अंकों के साथ सबसे आगे रहे अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रेष्ठता सूची में 98 प्रतिशत अंकों के साथ सबसे आगे रहे अनुभव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। इंडियन सर्टिफिकेट आफ सेकेंड्री एजुकेशन (आईसीएसई) की दसवीं कक्षा के नतीजे रविवार की शाम घोषित कर दिए गए। घोषित परिणाम के अनुसार शहर के तुलसीपुर स्थित सेंट जांस स्कूल के अनुभव कुमार सिंह 98 प्रतिशत अंकों के साथ श्रेष्ठता सूची में सबसे आगे रहे।
आईसीएसई बोर्ड के तहत दसवीं कक्षा की परीक्षा में सेंट जांस स्कूल के 225 परीक्षार्थी बैठे थे। इस परीक्षा में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी 225 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुए। नतीजों के अनुसार अनुभव कुमार सिंह 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रहे। इसी प्रकार आस्था गुप्ता ने 97.67, जमानिया स्थित सेंट मेरीज स्कूल के मिर्जा असलम बेग 97, शहर के सेंट जांस स्कूल के सुनंदन तिवारी ने 96.67, मानविका सिंह 96.50, विकास यादव 95.67 तथा अदिति सिंह ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसके अलावा आशुतोष दुबे 95.33, सौरभ यादव 95, सेंट मेरीज स्कूल की वैष्णवी सिंह 95, सेंट जांस स्कूल के सक्षम सिंह 94.67, गौरव यादव 94.50 तथा मुस्कान सिंह ने 94.50 फीसदी अंक पाकर मेधा का परचम लहराया। परीक्षा में कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल किया। इनमें अनुभव, सुनंदन, आशुतोष एवं गौरव ने इतिहास में सौ में सौ अंक प्राप्त किया। इसी तरह विकास एवं सौरभ यादव गणित, विकास यादव ने भौतिक, अनुभव कुमार सिंह ने रसायन, अनुभव, आस्था, अदिति एवं आशुतोष ने जीव विज्ञान तथा अनुभव, आस्था, मानविका, अदिति, सौरभ एवं तथागत ने कंप्यूटर ऐप्लीकेशन में शत-प्रतिशत अंक पाने का गौरव हासिल किया। परीक्षा में कामयाबी दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रसन्नता देखते ही बन रही थी। उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी।