फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Expect to get cheaper loan and income tax exemption in budget

सस्ता कर्ज और इनकम टैक्स में छूट बजट में मिलने की उम्मीद

Sun, 31 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Expect to get cheaper loan and income tax exemption in budget
मौधा। कोरोना संक्रमण के दौरान लंबे समय तक लॉकडाउन के चलते परेशान उद्यमियों और व्यापारियों को आम बजट से काफी उम्मीदें हैं। कोरोना के कारण बहुत से व्यापारियों का व्यापार तो पहले ही टूट चुका है। बजट में व्यापारियों के लिये विशेष पैकेज की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है, जिससे व्यापारी अपने व्यापार को फिर से खड़ा कर सकें।
विज्ञापन

आगामी बजट के बाबत महिला उद्यमियों का भी यही मानना है कि छोटे और मध्यम कारोबारी कुछ अच्छा कर सकें। इसके लिए इस बार के बजट में सरकार से सस्ता कर्ज, बीमा और पेंशन के अलावा तमाम उन चीजों की जरूरत है, जिनकी बदौलत वे अपने पैरों पर एक बार फिर से मजबूती के साथ खड़े हो सकें। ऐसे में लोगों का कहना है कि इस बार के बजट में सरकार को सामाजिक विकास और रोजगार सृजन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा बजट सरल और व्यापारियों को राहत प्रदान करने वाला होना चाहिए। इसमें कपड़ा, बर्तन, दवा और इलेक्ट्रानिक उपकरणों को तरजीह देना भी शामिल हो। ऐसे में छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को आशा है कि सरकार आगामी बजट में कुछ ऐसे प्रावधान अवश्य करेगी जिससे कोरोना में डूब चुके व्यापार को संभलने का मौका मिले और काम फिर से पटरी पर आ सके।
विज्ञापन

सरकार को इस बजट में जीएसटी में राहत देनी चाहिए। इसके अलावा टैक्स में भी पर्याप्त छूट मिलनी चाहिए, जिससे व्यापारियों को राहत मिल सके। कोरोना काल के दौरान ठप पड़े व्यवसाय में बजट के माध्यम से सरकार जान फूंक सकती है- गायत्री मारवाड़ी, सुमित कलेक्शन सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना में हर व्यवसाय चौपट हुआ है। बजट को सरल एवं राहत देने वाला होना चाहिए। इसके लिए जीएसटी और टैक्स में छूट प्रदान करना होगा। तभी जाकर लोगों को राहत मिल सकेगी। सरकार के इस बार के बजट से काफी उम्मीद है- पिंकी जायसवाल, कृष्णा ट्रेडर्स, सैदपुर
बजट में टैक्स में रियायत के साथ ही व्यापारियों को पेंशन और बीमा की दरकार है। इसके अलावा प्रोत्साहन के लिए सस्ते दर पर लोन की भी जरूरत है तभी व्यापारी वर्ग एक बार फिर अपना व्यापार खड़ा कर सकेंगे- विद्या जायसवाल, राज जनरल स्टोर सैदपुर

कोरोना का इलेक्ट्रानिक सेक्टर पर भी बहुत खराब असर पड़ा है। विकास के लिए इस क्षेत्र को भी सरकार के समर्थन की जरूरत है। सरकार के अगामी बजट से व्यापारियों को काफी उम्मीद है-
कुटुन पाल, दादा क्लाथ स्टोर सैदपुर
(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed