{"_id":"637287c4d20ba967d1703e58","slug":"exercise-to-save-the-bridge-of-karmnasha-river-ghazipur-news-vns683653878","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मनाशा नदी के पुल को बचाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मनाशा नदी के पुल को बचाने की कवायद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। ताड़ीघाट-बारा मार्ग नेशनल हाइवे 124 सी पर यूपी-बिहार को जोड़ने वाले कर्मनाशा पुल से अब भारी वाहन नहीं गुजर पाएंगे। एनएचआई की ओर से पुल के दोनों तरफ हाईट गेज लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। हफ्ते भर में हाईट गेज लगने का काम पूरा होगा। इसके बाद पुल से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाएगा। एनएचआई की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
यूपी-बिहार को जोड़ने वाला कर्मनाशा पुल लगातार भारी वाहनों के आवागमन के कारण कमजोर हो रहा था। लोक निर्माण विभाग ने पहले ही भारी वाहनों के लिए इस पुल को असुरक्षित बताया था और पुल क्षतिग्रस्त होने का बोर्ड भी लगाया था। बावजूद इसके पुल से भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा। मोरबी के घटना के बाद जिला प्रशासन पुलों को लेकर अलर्ट है। पुलों के रख रखाव को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा कर्मनाशा पुल का सर्वे किया गया और जिला प्रशासन को सुझाव दिया गया कि पुल की मरम्मतीकरण तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाए। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर कर्मनाशा पुल से भारी वाहनों को रोकने के लिए हाईट गेज लगाने का काम शुरू हो चुका है। अब इस पुल से केवल हल्के वाहन 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही गुजर सकेंगे।
विज्ञापन
000
बड़े वाहनों को जाना पड़ेगा घूमकर
कर्मनाशा पुल पर हाईट गेज लगने के बाद ट्रक व बड़े वाहनों को देवल-रामपुर कर्मनाशा पुल से होकर जाना पड़ेगा। हालांकि, देवल कर्मनाशा पुल के तीन नंबर पाया का स्लैब भी वर्ष 2018 में तीन इंच धंस गया था। इस लिहाज से देवल कर्मनाशा पुल भी क्षतिग्रस्त है, लेकिन लोक निर्माण की ओर से उस पुल का सर्वे नहीं किया गया है।
000
जिला प्रशासन के निर्देश पर कर्मनाशा पुल पर हाईट गेज लगाने का कार्य शुरू हो गया है। 10 फीट की ऊंचाई पर हाइट गेज रहेगा।
राजेश चौरसिया, एसडीएम सेवराई