फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Excitement is visible from home to market

Ghazipur News: घर से बाजार तक दिख रहा उत्साह

Sun, 16 Apr 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Excitement is visible from home to market
क्षेत्र में ईद के त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। गर्मी के बाद भी लोगों में गजब का उत्साह है। लोग कपड़ों आदि के साथ-साथ अन्य जरूरी चीजों की खरीदारी भी की जा रही है। रमजान माह के अंत में पड़ने वाले ईद पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। बाजार में खरीदी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बाजार में कपड़े और अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी है। ईद को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक ने खरीदारी शुरू कर दी है। ईद के लिए सबसे ज्यादा खरीदारी कपड़ों की हो रही है। कपड़ों की दुकान पर सुबह से लेकर शाम तक लोग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। बच्चों सहित महिला व पुरुष भी अपनी पसंद की ड्रेस खरीद रहे हैं। मावा से बनने वाली सेवईं के लिए भी बाजार में ड्राई फ्रूट्स की खरीदी भी तेज है। इसके बाजार में टोपी, सुरमा, इत्र की मांग बढ़ गई है। क्षेत्र के भदौरा, गहमर, दिलदारनगर सहित कस्बो गांवो की दुकानों पर खरीददारो की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed