फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Examination in two shifts through simple app

सरल एप के जरिए दो पालियों में परीक्षा

Fri, 04 Nov 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Examination in two shifts through simple app
जिले के परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर आंकने के लिए सरल ऐप के माध्यम से निपुण मूल्यांकन परीक्षा (नैट) कराई जाएगी। यह परीक्षा 30 नवंबर को परिषदीय विद्यालयों में होनी है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले के 2269 परिषदीय विद्यालयों में करीब तीन लाख 60 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बेहतर शिक्षा के लिए निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा है। अब शासन के निर्देश पर त्रैमासिक निपुण लक्ष्यों पर आधारित आंकलन परिक्षाओं में बेसिक शिक्षा विभाग नया प्रयोग करने जा रहा है। इस बार प्रश्नपत्रों के साथ-साथ पृथक से ओएमआर शीट भी उपलब्ध कराई जाएगी। शिक्षक सरल ऐप को इंस्टाल करके लागिन करेंगे और ऐप में दिए गए स्कैनर के द्वारा ओएमआर शीट को स्कैन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया को अपनाने से जहां समय की बचत होगी, वहीं परीक्षाफल में भी शत-प्रतिशत शुद्धता होगी। इसका उद्देश्य विद्यालयों में बेहतर और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार करना है। नवंबर महीने के अंत में इसका आयोजन होगा। कक्षा एक से तीन तक के छात्रों की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक और कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से दो बजे तक होगी। परीक्षा के दौरान सभी छात्र स्कूल में पहुंचे इसके लिए शिक्षक विविध माध्यमों से अभिभावकों को जागरूक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस दिन परीक्षा होगी उस दिन शिक्षकों एवं परीक्षार्थियों को परीक्षा के समय से एक घंटे पहले आना होगा। परीक्षा कराने के बाद शिक्षकों को मौके पर ही मोबाइल में सरल एप डाउनलोड कर ओएमआर शीट को स्कैन कर सरल एप पर अपलोड करना होगा। अगर किसी क्षेत्र में नेटवर्क नहीं है तो पास के अन्य स्कूल में जाकर शिक्षक स्कैन करेंगे। इसकी निगरानी शासन स्तर से होगी। शिक्षकों के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य की जिम्मेदारी तय की गई है।
इस परीक्षा के लिए सभी जरूरी तैयारी हो रही है। इस बदलाव के कारण बच्चे आधुनिकता से भी जुड़ेंगे। इस माह के अंत में परीक्षा होगी। शासन की ओर से बच्चों के हित में यह बेहतर पहल है। - हेमंत राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

डायट कराएगा प्रश्नपत्रों का निर्माण
गाजीपुर। कक्षावार एवं विषयवार प्रश्नपत्रों का निर्माण डायट प्राचार्य की ओर से कराया जाएगा। प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट्स नैट के लिए निर्धारित तिथि से दो दिन पहले सीलबंद लिफाफे में प्रत्येक बीआरसी पर उपलब्ध कराई जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से परीक्षा तिथि से एक दिन पहले विद्यालय पर प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट्स उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed