फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   exam

33 परीक्षा केंद्रों पर बैठेंगे 7835 परीक्षार्थी

Sun, 08 Nov 2020 09:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
exam
गाजीपुर। जिले में डीएलएड प्रशिक्षण 2017 एवं 2018 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से कुल 33 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी। 11 नवंबर तक चलने वाली परीक्षा में कुल सात हजार 835 परीक्षार्थी भाग लेंगे। सात परीक्षा केंद्रों पर तीन-तीन सौ, दस केंद्रों पर ढाई-ढाई सौ, 15 पर दो-दो सौ और एक परीक्षा केंद्र पर 235 परीक्षार्थी बैठेंगे। डायट सैदपुर के उप शिक्षा निदेशक सोमारु प्रधान ने बताया कि परीक्षा के लिए 10 सेक्टर और 33 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में 15 प्रवक्ताओं और एक वरिष्ठ प्रवक्ता की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एक एडीओ पंचायत, सात बीईओ और आठ प्रधानाचार्यो को भी जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा के पहले दिन सोमवार को प्रथम पाली में आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन क्षमता का विकास और दूसरी पाली में शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन की परीक्षा होगी। जबकि मंगलवार को तीन पालियों में विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन तथा बुधवार को हिंदी, अंग्रेजी और शांति शिक्षा एवं सतत विकास की परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे और दिन में दो से चार बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed