फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Evin App, technically monitoring the vaccine

तकनीकी रूप से वैक्सीन की निगरानी कर रहा ईविन एप

Mon, 15 Feb 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Evin App, technically monitoring the vaccine
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए सहायक वैक्सीन की निगरानी ‘ईविन एप’ (इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) से की जा रही है। कोल्ड चेन रूम में 30340 उपलब्ध कोविड वैक्सीन दो से आठ डिग्री सेंटीग्रेड पर सुरक्षित रखी हुई है। तापमान असामान्य होने की जानकारी एप के जरिए दिल्ली एवं लखनऊ के अधिकारियों को मिलने के साथ उनके द्वारा मानीटरिंग भी की जाती है। यह तकनीक लाभार्थी तक उच्च गुणवत्ता वाली वैक्सीन पहुंचाने में मददगार साबित हो रही है।
विज्ञापन

जिले में कोविड-19 वैक्सीन की सुरक्षा के लिए एक तरफ पुलिस कर्मी मुस्तैद हैं, तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग भी तकनीकी तौर पर पूरी तरह से अलर्ट है। कोल्ड चेन रूम में प्रत्येक वैक्सीन को निर्धारित तापमान पर रखा गया है। ऐस में तकनीकी तौर पर निगरानी ईविन एप (इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) के जरिए होती है। इसमें जिला स्तरीय कोविड वैक्सीन कोल्ड चेन कक्ष से लेकर जिला अस्पताल एवं सीएचसी शामिल हैं। सभी जगह वैक्सीन का तापमान आनलाइन रहता है। तापमान अगर असामान्य होता है तो जिला स्तर से लेकर लखनऊ एवं दिल्ली में बैठे अधिकारियों को तत्काल पता चल जाता है। इसके बाद समय रहते तापमान को दुरुस्त कर लिया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे काम करता है एप
गाजीपुर। ईविन (इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) एक मोबाइल एप है। इसके तहत सिम और मेमोरी कार्ड युक्त टेम्प्रेचर लॉगर वैक्सीन को फ्रिज में लगाया जाता है। लॉगर का पहला सेंसर फ्रिज और दूसरा कमरे में लटका रहता है। फ्रिज का तापमान निर्धारित सीमा दो से आठ डिग्री सेंटीग्रेड से कम या ज्यादा होने पर कोल्ड चेन हैंडलर, चिकित्सा अधीक्षक और जिला स्तर पर वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर को अलर्ट मिल जाता है। इस कारण समय रहते जेनरेटर चलाकर वैक्सीन को सुरक्षित कर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि वैक्सीन को सुरिक्षत रखने के लिए कोल्ड चेन रूम ईविन एप से लैस है। निर्धारित तापमान में थोड़ी सी भी कमी आने पर तत्काल सूचना मैसेज के माध्यम से पहुंचाता है। यह एक बेहतर तकनीक है, जिसके माध्यम से कोविड वैक्सीन को सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed