फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Every month, 85 patients are discontinuing their AIDS medication

Ghazipur News: हर महीने 85 मरीज छोड़ रहे एड्स की दवा

Thu, 09 Apr 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Every month, 85 patients are discontinuing their AIDS medication
गाजीपुर। जिले में एचआईवी संक्रमित मरीजों द्वारा एआरटी दवाएं छोड़ने की प्रवृत्ति चिंता का विषय बनती जा रही है। हर माह 85 से 90 मरीज नियमित दवा नहीं ले रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। एआरटी सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. शफा उल्लाह खान ने बताया कि वर्ष 2011 से जिले में एआरटी सेंटर संचालित है।
विज्ञापन

मार्च 2026 तक जिले में 2470 एचआईवी संक्रमित मरीज पंजीकृत हैं, जिनमें करीब 75 प्रतिशत ट्रक ड्राइवर और प्रवासी श्रमिक हैं। इन मरीजों को वायरस नियंत्रित रखने के लिए नियमित एआरटी दवाएं दी जाती हैं, जिससे शरीर में वायरस की मात्रा कम रहती है और संक्रमण का खतरा घटता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो मरीज एक माह या उससे अधिक समय तक दवा छोड़ देते हैं, उनमें वायरस की मात्रा तेजी से बढ़ जाती है, जिससे दूसरों के संक्रमित होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके बावजूद जनवरी में 82, फरवरी में 86 और मार्च में 98 मरीज दवा लेने सेंटर नहीं पहुंचे। मरीजों को जागरूक करने के लिए निजी संस्थाओं के 17 फील्ड वर्कर लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है। एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच जिले में 73 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed