फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Even after twenty days, there was no sowing at fourteen purchasing centers

बीस दिन बाद भी चौदह क्रय केंद्रों पर नहीं हुई बोहनी

Wed, 20 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Even after twenty days, there was no sowing at fourteen purchasing centers
जिले में खरीद शुरू हुए तीन सप्ताह बीत गए हैं लेकिन अभी तक करीब दो हजार मीट्रिक टन ही गेहूं की खरीद हुई है। अभी तक विभिन्न संस्थाओं के चौदह क्रय केंद्रों पर खरीद की बोहनी भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले को पिछले वर्ष खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया था। उस दौरान विभिन्न संस्थाओं के 58 क्रय केंद्रों से 78355.536 मीट्रिक टन की खरीद की गई थी। यह खरीद 17525 किसानों से हुई थी। किसानों की ओर से इस बार एक लाख 84 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गई है। इस वर्ष 83 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार समर्थन मूल्य बढ़ा है। पिछले वर्ष 1975 रुपये प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य था। इस बार 2015 रुपये प्रति कुंतल बीते वर्ष की तुलना में 40 रुपये ज्यादा निर्धारित किया गया है। पहली अप्रैल से 15 जून तक होने वाली खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 69 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 19, यूपीपीसीयू के 23, यूपीएसएस नौ और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र है। जानकारी के अनुसार अभी तक इन संस्थाओं के 55 केंद्रों पर 1995 एमटी की खरीद हुई है। यह खरीद 375 से अधिक किसानों से की गई है। जबकि 14 केंद्रों ने बुधवार की शाम पांच बजे खरीद शुरू ही नहीं हो सकी थी। इनमें यूपीएसएस के चार, पीसीएफ चार और पीसीयू के छह केंद्र शामिल हैं। खरीद की गति जोर न पकड़ने के पीछे बाजार भाव बेहतर होने को कारण बताया जा रहा है। वजह किसानों को उनके उत्पाद का अच्छा मूल्य मिल है। लिहाजा वह केंद्रों की ओर रुख नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान अपने नजदीकी क्रय केंद्र पर गेहूं लाकर उसकी बिक्री करें। सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाएं। कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का नंबर 0548-2223080 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रतन कुमार शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
सात तहसील के 11644 किसानों ने कराया पंजीकरण
गेहूं की बिक्री करने के लिए किसानों की ओर से पंजीकरण कराया जा रहा है। अब तक सभी सात तहसील के 11644 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के किसानों की संख्या सबसे ज्यादा है। जखनिया के 1347, सैदपुर 1155, गाजीपुर 1707, मुहम्मदाबाद 2203, जमानिया 1884, कासिमाबाद 1698 तथा सेवराई तहसील के 1650 किसान पंजीकरण करा चुके हैं।

खाता सत्यापित न होने से नहीं हुआ भुगतान
जिले में दो लाख 10 हजार एमटी के सापेक्ष निर्धारित अवधि तक दो लाख 12 हजार एमटी धान की खरीद 33995 किसानों से की गई थी। इसमें 33425 किसानों का भुगतान उनके खाते में कर दिया गया। 570 किसानों का भुगतान अवशेष है। इसमें 308 किसानों का खाता पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) पर सत्यापित नहीं है। इसका कारण किसानों की तरफ से अपना खाता आधार से लिंक नहीं कराया गया है। या बैंक की तरफ से नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) पर मैप नहीं किया गया है। किसानों के खाते का विवरण और आधार संख्या संकलित कर बैंक को पत्र भेजा गया है। ताकि जल्द भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed