फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Even after getting the money, the construction of the shelter site is incomplete

धन मिलने के बाद भी आश्रय स्थल का निर्माण अधूरा

Thu, 19 Aug 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Even after getting the money, the construction of the shelter site is incomplete
योगी सरकार मिनी बजट में छुट्टा पशुओं के लिए फिर से 300 करोड़ रुपये की अतिरिक्त व्यवस्था की है। वहीं क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित पटखौलिया मोहल्ले में कांशीराम आवास के पास बनाये जा रहे स्थाई गोवंश आश्रय स्थल इस साल मार्च तक पूर्ण हो जाना था। लेकिन लेटलतीफी के साथ निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। वहीं आश्रय स्थल निर्माण के लिए फरवरी में ही 1.65 करोड़ रुपये की धनराशि मिल चुकी है।
विज्ञापन

वहां की हकीकत यह है कि अभी तक बाउंड्री टीन शेड, भूसा घर, कर्मचारी आवास, बोरिंग समर्सिबल व पशुओं के लिए चरनी आदि का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसको लेकर नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी अपनी कमियों को छुपाने में लगे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। शायद यही कारण है कि निर्माण कार्य के दौरान रंगाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया। इतना ही नहीं बिना छत निर्मित हुए ही प्लास्टर कर दिया गया। जो घटिया कार्य को छुपाने के लिए किया गया है। आश्रय स्थल पर पिलरों के प्लास्टर के बिना ही रंगाई का काम शुरू हो चुका है। बिना छत और कई पिलरो के ढाले ही दीवार का प्लास्टर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आश्रय स्थल का निर्माण कार्य इस साल मार्च तक समाप्त हो जाना चाहिए था। जो आज तक पूरा नहीं किया जा सका। जिस कारण से अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल में छुट्टा पशुओं किसी तरह से गुजारा कर रहे हैं।

इस संबंध में ईओ अब्दुल सब्बुर ने बताया कि आश्रय स्थल के कार्य में कोविड की वजह से कुछ दिक्कत हुई है। जिसे अक्तूबर तक पूर्ण कर नवंबर में उद्घाटन का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि इसको बनाने के लिए फरवरी में पूरी धनराशि प्राप्त हो चुकी है। जिसके सापेक्ष कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed