फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Even after 30 hours of the shootout, the main accused is still at large from the police's grasp

Ghazipur News: गोलीकांड के 30 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर मुख्य आरोपी

Wed, 02 Jul 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Even after 30 hours of the shootout, the main accused is still at large from the police's grasp
मौधा। खानपुर थानाक्षेत्र के कुढ़ालंबी गांव निवासी और भाजपा बूथ अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह और उनके भतीजे विश्वजीत उर्फ राजन सिंह पर हुए जानलेवा हमले के नामजद दो आरोपी 30 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

जबकि दो अज्ञात अब तक चिह्नित नहीं हो सके हैं। इधर सोमवार की देर रात घायल बूथ अध्यक्ष ने दो नामजद और दो अज्ञात आरापियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। भाजपा नेता के भतीजे को चार गोलियां लगी थीं, जिनमें से तीन गोलियां निकल गई हैं। एक गोली पसली में फंसी बताई गई है। ट्राॅमा सेंटर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के बूथ अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह और उनके चचेरे भतीजे विश्वजीत उर्फ राजन सिंह सोमवार को घर से करीब 400 मीटर दूर मुख्यमार्ग स्थित सैलून में दाढ़ी-बाल बनवा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने चाचा-भतीजे को लक्ष्य कर फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिवेणी सिंह के दाहिने हाथ में एक गोली लगी थी। जबकि भतीजे राजन सिंह को दो गाली हाथ, एक गोली पीठ और एक पसली में लगी थी। डॉक्टरों ने राजन सिंह को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया था। जहां तीन गोलियां तो निकल गईं हैं लेकिन पसली में फंसी गोली अभी नहीं निकली है। इधर घायल त्रिवेणी सिंह ने देर रात गांव के अविनाश यादव और वीरेंद्र यादव को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed