{"_id":"618ea8e17fc7006cc070053d","slug":"evaluation-of-students-and-teachers-through-nas-ghazipur-news-vns622236847","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएएस के तहत छात्रों, शिक्षकों का मूल्यांकन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएएस के तहत छात्रों, शिक्षकों का मूल्यांकन हुआ
विज्ञापन
जमानियां के दाउदपुर गांव स्थित आदित्य इंटर कॉलेज में एनएएस की परीक्षा देते परीक्षार्थी । संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) के जरिये शुक्रवार को क्षेत्र के 15 विद्यालयों के कक्षा तीन, पांच, आठ और दसवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। ओएमआर शीट के माध्यम से गणित, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विज्ञान विषय व स्थानीय भौगोलिक परिवेश की दो-दो घंटे की परीक्षा ली गई। साथ ही विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भी परीक्षा हुई।
एनएएस परीक्षा के द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का शैक्षिक मूल्यांकन किया गया। यह सर्वे एनसीईआरटी और सीबीएसई के संयुक्त तत्वावधान में कराया गया। इसमें स्टेशन बजार स्थित अमर शहीद इंटर कालेज, हिन्दू इंटर कालेज, दाउदपुर स्थित आदित्य इंटर कालेज, तियरी स्थित जनता इंटर कालेज, मलसा स्थित शिवपूजन इंटर कालेज में कक्षा 10, कस्बा बाजार स्थित राजकीय बालिका विद्यालय में कक्षा 8 व 10 तथा देवरिया खास स्थित कम्पोजिट विद्यालय, बरुइन स्थित हरि आश्रम स्कूल, भुवालचक स्थित एस पुरूषोत्तम एनएसकेजेएचएस स्कूल, लहुआर स्थित स्वामी सहजानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जमुरना स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-8 और कूसी स्थित कम्पोजिट स्कूल, सब्बलपुर कला स्थित एसएचपीएच स्कूल में कक्षा-5, डूहिया स्थित प्राथमिक विद्यालय, कूसी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 के शिक्षार्थीयों का नेशनल अचीवमेंट सर्वे के तहत परीक्षा हुई।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने बताया कि इस सर्वे का उद्देश्य सभी प्रदेशों के सरकारी स्कूलों सहित सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के सीखने के उपलब्धि स्तर का आकलन करना है। परीक्षा में दो प्रश्न पत्र 60-60 अंको के बहुविकल्पीय थे। परीक्षा सुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।