फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Estimate not received for removing high tension wires from 91 council schools

Ghazipur News: 91 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार हटाने के लिए नहीं मिला एस्टीमेट

Sat, 28 Dec 2024 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Estimate not received for removing high tension wires from 91 council schools
गाजीपुर। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में स्थित परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। इन तारों को हटाने पर होने वाले खर्च का इस्टीमेट बिजली निगम से तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस्टीमेट तैयार होने के बाद शासन से धनराशि की मांग की जाएगी, लेकिन अभी तक 91 स्कूलों का इस्टीमेट नहीं मिला है। डिमांड के अभाव में तार न हट पाने से नौनिहालों की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 2266 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक और 454 कंपोजिट स्कूल हैं। इनमें बहुत से स्कूलों में नौनिहाल जान खतरे में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं। वजह इन स्कूलों के भवन के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरे हैं। इन तारों से होने वाले संभावित खतरे को भांपकर शासन ने ऐसे स्कूलों की सूची मांगी थी। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया। जिले के विभिन्न ब्लॉकों के 194 परिषदीय स्कूल चिह्नित किए गए जिनके ऊपर से हाईटेंशन तार से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों के भवन के ऊपर से गुजरे तारों को हटाने पर कितना खर्च आएगा, इसका इस्टीमेट बिजली निगम से तैयार कराया जा रहा है। इस्टीमेट तैयार कराने के बाद शासन से धनराशि की डिमांड की जाएगी।

बेसिक शिक्षा विभाग की मानें तो बिजली विभाग की ओर से अभी तक जिले के 103 विद्यालयों का ही इस्टीमेट विभाग को उपलब्ध कराया गया है। 91 स्कूलों का इस्टीमेट नहीं मिला है। करंडा, कासिमाबाद, मनिहारी, मरदह, बिरनो, रेवतीपुर, भदौरा, सदर, जखनिया एवं नगर क्षेत्र से इस्टीमेट नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed