{"_id":"62f29ff2802feb3b9073fca8","slug":"ensure-availability-of-medicines-ghazipur-news-vns6684766149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाओं की उपलब्धता तय कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाओं की उपलब्धता तय कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में 37 बिंदुओं के विकास कार्यों से संबंधित जुलाई की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी समय सीमा में निर्धारित विभागीय विकासपरक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आयुष्मान भारत, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य, एनएचएम जैसी अनेक योजनाओं पर अब तक हुए कार्यों की प्रगति पर चिकित्सकों की उपलब्धता, अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स-रे मशीन समस्त आरबीएसए टीम के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने व जनपद में हो रहे कोविड टीकाकरण बूस्टर आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई सहित समस्त सुविधाएं सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विद्युत, सड़क विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर विद्युत कनेक्शन एवं अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। जल भराव होने वाले स्थलों को चिह्नांकित कर कार्रवाई की जाए ताकि नगरवासियों को हो रही जल भराव की समस्या से निदान मिल सके। इस मौके पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि जितने भी गोआश्रय स्थल हैं, उनमें मवेशियों को भूसा, चारा, पानी आदि की किसी भी प्रकार की समस्या न हो। कहा कि पशुओं के लिए पानी, शेड आदि व्यवस्थित रहे। कहा कि एक भी पशु आवारा नहीं घूमना चाहिए। सभी को गो संरक्षण केंद्रों में संरक्षित किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए।