फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   English and Sanskrit questions stunned

Ghazipur News: अंग्रेजी और संस्कृत के सवालों ने छकाया

Fri, 03 Jul 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
English and Sanskrit questions stunned
नंदगंज के शहीद स्मारक इंटर कॉलेज से यूपीटीईटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) की दो से चार जुलाई तक आयोजित लिखित परीक्षा बृहस्पतिवार को पहले दिन सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन

पहली पाली में 841 और दूसरी में 770 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आए कई अभ्यर्थियों ने बताया कि अंग्रेजी और संस्कृत के सवालों को हल करने में थोड़ी कठिनाई हुई। हालांकि, ज्यादातर ने प्रश्नपत्र को संतुलित एवं राहत देने वाला बताया।
यूपी-टेट की तीन दिवसीय परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दो दिन दो तथा अंतिम दिन एक पाली में कराई जा रही इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में 7392 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना है।
विज्ञापन

इनके लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन पहली पाली में पंजीकृत 7392 में 841 एवं दूसरी में 7392 में 770 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए 6 जोनल, 18 सेक्टर तथा 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश सुनिश्चित कराया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों एवं उड़न दस्ते भी सक्रिय थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के बीच प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा होते दिखी। अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र के स्तर को मिश्रित बताया।

नंदगंज के शहीद स्मारक इंटर कॉलेज से यूपीटीईटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

नंदगंज के शहीद स्मारक इंटर कॉलेज से यूपीटीईटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed