फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Encroachment was removed with the help of JCB, if it is done now then there will be a challan

Ghazipur News: जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया अब किया तो होगा चालान

Mon, 02 Jun 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Encroachment was removed with the help of JCB, if it is done now then there will be a challan
जमानिया। जाम की समस्या से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए सोमवार को एसडीएम और सीओ सड़क पर उतर गए। उन्होंने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही अतिक्रमण फिर से करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अमर उजाला में जमानिया बाजार की सब्जी मंडी बनी जाम का कारण, राहगीर परेशान... शीर्षक से प्रकाशित समाचार का असर सोमवार को देखने को मिला। समाचार प्रकाशन के बाद तहसील प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस महकमा हरकत में आया और उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के नेतृत्व में स्टेशन बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने चेताया कि नाली या सड़क पर सामान रखने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने बड़ेसर नहर से लेकर सब्जी मंडी, गांधी चौक, गल्ला मंडी और राधा कृष्ण मंदिर मार्ग तक अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी और सफाईकर्मियों की मदद ली। इस दौरान नाली और सड़क किनारे लगे अवैध ठेले, अस्थायी निर्माण और दुकान के सामने सड़क की पटरी पर रखे सामान हटाए गए। अभियान के दौरान तहसीलदार रामनारायण वर्मा, क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी, नगरपालिका अधिकारी-कर्मी और कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में नाली या सड़क पर सामान रखने पर चालान किया जाएगा। प्रशासन ने बताया कि गांधी चौक से गल्ला मंडी और राधा कृष्ण मंदिर तक का मार्ग पहले से संकरा है, जिस पर दुकानदारों के अतिक्रमण से जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed