{"_id":"678be42532ffa56b12022e6b","slug":"encounter-in-ghazipur-one-criminal-injured-another-arrested-accused-in-robbery-case-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में बदमाशों से मुठभेड़ : एक के पैर में लगी गोली, दूसरा भी चढ़ा हत्थे; लूट मामले के आरोपी हैं बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में बदमाशों से मुठभेड़ : एक के पैर में लगी गोली, दूसरा भी चढ़ा हत्थे; लूट मामले के आरोपी हैं बदमाश
Sat, 18 Jan 2025 10:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:56 PM IST
सार
Ghazipur News : गाजीपुर के शादियाबाद में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक को पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर के थाना शादियाबाद में शनिवार की रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। वे पुलिस को देख भाग रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसमें एक बदमाश का पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
शादियाबाद पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों एक के पैर में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन