फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Employees caught the movement for payment of dues

बकाए के भुगतान के लिए कर्मचारियों ने पकड़ी आंदोलन की राह

Sat, 16 Nov 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Employees caught the movement for payment of dues
दुल्लहपुर के स्टेशन रोड पर स्थित श्री गांधी आश्रम कार्यलय पर प्रदर्शन करते आश्रम के कर्मचारी। - फोटो : GHAZIPUR
दुल्लहपुर। क्षेत्रीय कार्यालय में किए गए घोटाले के चलते फंड नहीं मिलने से नाराज गांधी आश्रम के कर्मचारियों ने गुरुवार को शटर बंदकर ताला बंदी किया। इसके बाद धरने पर बैठ गए। मालूम हो कि श्री गांधी आश्रम के सूती वस्त्र काटने तथा बिक्री करने का कार्य होता है। इसमें क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम कर्मचारी संघ ने आज दुल्लहपुर, जखनिया ,सादात से जिले में कई जगह गांधी आश्रम की दुकानों पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया। दुल्लहपुर के श्री गांधी आश्रम के सामने में प्रदर्शन करते हुए नारा भी लगाए। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता अध्यक्ष सुरेश राम ने कहा कि 3:30 करोड़ रुपए सैदपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर घोटाला कर दिया गया है। कर्मचारियों को जो फंड मिलना था वह फंड नहीं मिला। इसके पूर्व में कर्मचारियों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया था। उस समय तत्काल फंड दिए जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तीन साल बीत गया। किसी भी कर्मचारी को फंड नहीं मिला। वक्ताओं ने कहा कि यह धरना अनिश्चितकालीन है। इस मौके पर राम दरस यादव महामंत्री, ज्ञानचंद यादव उपाध्यक्ष, जयहिंद दूबे, वीर बहादुर सिंह ,जगदीश विश्वकर्मा, विजय कुमार सिंह, जय राम, मनमोहन यादव, लल्लन सिंह, अवधेश सिंह, राम कुंवर सिंह, नगीना यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed