{"_id":"6696b03ae634fa68060dea9c","slug":"emphasis-on-completing-work-with-quality-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-117726-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अमृत भारत योजना के तहत सिटी रेलवे स्टेशन पर 16.63 करोड़ की लागत से चल रहे विकास कार्यों का हाल जानने के लिए मंगलवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) रोशन लाल यादव पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) सुबह 9.45 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। लगभग सवा घंटे तक उन्होंने सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वह विशेष निरीक्षण यान परख से पहुंचे थे। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही संरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों की काउंसिलिंग तथा पुनर्विकास योजना में प्रयुक्त निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता को परखा। निरीक्षण के क्रम में अपर मंड़ल रेल प्रबंधक इंफ्रा ने संरक्षा से जुड़े रेल कर्मचारियों की काउंसिलिंग की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सिटी रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कार्य को तेज गति से कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्लेटफाॅर्म के सरफेस सुधार, शेड परिवर्तन एवं स्टोन वर्क का निरीक्षण किया। इसके बाद वह बलिया के लिए रवाना हो गए।
एडीआरएम रोशन लाल यादव ने बताया कि अमृत योजना के तहत सिटी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन भवन का विस्तार एवं पोर्च का निर्माण, स्टेशन भवन एवं सरकुलेटिंग एरिया में फसाड लाइटिंग को बेहतर करने का कार्य हो रहा है। सरकुलेटिंग एरिया में सुधार कार्य, प्रकाश व्यवस्था में सुधार कार्य, सड़कों तथा नालियों का निर्माण और चौड़ीकरण आदि कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, स्टेशन अधीक्षक एनएस सिद्दिकी, स्वास्थ्य निरीक्षक ऊषा यादव, डीसीआई अनुज वर्मा आदि मौजूद रहे।