फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Eligible voters filled the form

पात्र मतदाताओं का फार्म भरवाया

Sun, 13 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Eligible voters filled the form
औड़िहार। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को विधानसभा क्षेत्र सैदपुर के पूर्वी सेक्टर सैदपुर नगर पंचायत में नए मतदाता बनाए जाने के लिए पात्र मतदाताओं का फार्म भरवाया गया। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने लोगों को जागरूक करते हुए सूची में नए नाम दाखिल कराने एवं मृत तथा यहां न रहने वाले लोगों का नाम सूची से हटाने का मकसद उपस्थित लोगों को समझाया।
विज्ञापन

इस क्रम में नगर क्षेत्र के बूथ संख्या 270, 271, 272, 273 पर लोगों ने उत्साहपूर्वक सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म भरा। इसके साथ ही सैदपुर मंडल एवं सैदपुर पूर्वी में सेक्टर हसनपुर में नए मतदाता बनाए जाने का कार्य बूथ संख्या 246, 247 एवं क्षेत्र के भीमापार 171, 172, 173, मखदूमपुर 134, 135, 136 एवं मंगारी पट्टी के बूथ संख्या 116, 117, 118 बूथ कार्यक्रम के बाद एमएलसी ने मंगारी ग्राम सभा में पार्टी कार्यकर्ता के यहां जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद वह सैदपुर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में आए नगर वासियों की समस्याओं से अवगत हुए और उसके निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed