{"_id":"61364ff88ebc3e83b437ba10","slug":"electrification-from-city-to-sonwal-railway-station-will-be-done-from-20-crores-ghazipur-news-vns6101091131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी स्टेशन से सोनवल तक नई लाइन पर बीस करोड़ से होगा विद्युतीकरण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी स्टेशन से सोनवल तक नई लाइन पर बीस करोड़ से होगा विद्युतीकरण का कार्य
विज्ञापन
ताड़ीघाट-मऊ रेल खंड परियोजना के तहत गाजीपुर सिटी से निर्माणाधीन सोनवल स्टेशन तक बिछाई जाने वाली रेल लाइन के लिए बीस करोड़ की लागत से विद्युतीकरण का कार्य होगा। करीब बारह किलोमीटर लंबे इस नए रूट के लिए रेल मंत्रालय ने टेंडर जारी कर दिया है। विद्युतीकरण का कार्य दो माह में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो गाजीपुर सिटी से सोनवल तक नई लाइन पर ओवर हेड इक्विपमेंट वायर (ओएचई) लाइन के लिए बिजली के खंभा लगाने का कार्य अक्तूबर से शुरू हो जाएगा।
निर्माणाधीन सोनवल रेलवे स्टेशन से गाजीपुर सिटी स्टेशन तक जाने वाली नई रेल लाइन के बीच दो स्थानों पर एक लाख 32 हजार की ट्रांसमिशन लाइन की ऊंचाई बढ़ाने व शिफ्ट करने के लिए करीब 15 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया इस माह के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। जबकि ट्रांसमिशन लाइन के टावर एवं तार को पूरी तरह से फरवरी 2022 तक शिफ्ट होने की उम्मीद है। यह कार्य उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की ओर से किया जाना है।
सिटी स्टेशन से सोनवल रेल लाइन के बीच 72 पिलरों का निर्माण होना है। इनमें तीन एप्रोच पिलर हैं। पिलरों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। जबकि घाट की तरफ 23 पिलरों का निर्माण किया जाना है जिनमें एक एप्रोच पिलर है। विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद इस नई रेल लाइन पर दूरदराज के महानगरों को जाने वाली इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन हो सकेगा। नई रेल लाइन बिछाने से पहले अभी शहर की तरफ से निर्मित हो चुके पिलरो पर गार्डरों को फिक्स करने का काम तेजी से चल रहा है। उन्हीं पिलरों पर एक तरफ विद्युतीकरण के लिए खंभे लगाए जाएंगे। सरकार और रेल मंत्रालय की ओर से इस परियोजना को जल्द पूरा करने का दबाव है। रेल कम रोड ब्रिज के अंदर डबल डेक और उसके दोनों तरफ सिंगल डेक का विद्युतीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
नई रेल लाइन पर 12 सौ करोड़ हो रहे खर्च
ताड़ीघाट से मऊ रेलवे स्टेशन तक 51 किलोमीटर लंबी रेल लाइन परियोजना के विस्तारीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 1766 करोड़ की धनराशि मंजूर की थी। पहले चरण के तहत सोनवल से सिटी स्टेशन एवं घाट तक करीब बारह किमी लंबी नई रेल लाइन बिछाने के लिए करीब बारह सौ करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत दो स्थानों पर नए रेलवे स्टेशन, रजागंज के पास एक ब्लाक हट स्टेशन, सुखदेवपुर के पास आरयूबी का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा नए स्टेशनों पर आवास, फुट ओवरब्रिज के अलावा गंगा नदी पर रेल कम रोड ब्रिज का भी निर्माण कराया जा रहा है।
0
कोट
नई रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए बीस करोड़ का टेंडर जारी किया गया है। इसके अलावा नई लाइन के बीच पड़ने वाले दो जगहों पर ट्रांसमिशन लाइन के खंभे एवं तार को शिफ्ट करने के लिए भी करीब पंद्रह करोड़ का टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा- विकास चंद्रा, सीपीएम आरवीएनएल।