फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity should not be cut in the morning and evening during board exams: Chairman

बोर्ड परीक्षा के दौरान सुबह-शाम न काटी जाए बिजली : सभापति

Thu, 09 Jan 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity should not be cut in the morning and evening during board exams: Chairman
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की टीम जनपद में आई। गाजीपुर और जौनपुर की सभापति पवन सिंह चौहान की अगुवाई में समिति ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर समीक्षा की। सभापति ने विद्युत निगम को निर्देश दिया गया कि आगामी बोर्ड परीक्षा के दौरान सुबह-शाम बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करें। गर्मी के दिनों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभी से ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर का अपग्रेडेशन करें। कूड़ा उठाने के बाद अगर किसी के द्वारा गंदगी की जाती है या कूडा फेंका जाता है तो उन्हें चिह्नित करते हुए उस पर जुर्माना लगाना सुनिश्चित करें। इसके पहले गाजीपुर पीडी डीआरडीए राजेश यादव के संतोषजनक उत्तर न देने पर सभापति ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पीडी से संपूर्ण जानकारी के साथ व्यक्तिगत रूप से विधान परिषद में आकर देने को कहा। सभापति के समक्ष एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने पूर्व विधायक अल्का राय के सरकारी गनर की मौत मामला उठाया। कहा कि सरकारी गनर की आश्रित पत्नी को तो नौकरी मिल गई लेकिन अभी तक विभाग की ओर से दिए जाने वाले अन्य देय का भुगतान नहीं हुआ है, जिसे सभापति ने प्राथमिकता के आधार पर देखने को कहा। इसी तरह शहर में बिना नक्शे के नवनिर्मित भवनों को लेकर की जाने वाली कार्रवाई का भी मुृद्दा उठा। कितने लोगों को नोटिस दिया गया, कितने मामलों में कार्रवाई हुई इसकी जानकारी मांगी गई। इस पर एसडीएम सदर प्रखर उत्तम उत्तर नहीं दे सकें। छात्रवृत्ति की समीक्षा के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभापति ने डीएम आर्यका अखौरी से कहा कि छात्रवृत्ति से संबंधित सभी विभागों की बैठक अवश्य करें। नलकूपों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर उचित जवाब न देने पर सभापति ने नाराजी जाहिर की। इसी तरह दिव्यांगजों के उपकरण से जुड़ी समस्या पर भी नाखुश दिए। डीएम, एसपी डॉ. ईरज राजा, सीडीओ संतोष कुमार वैश्य से विभिन्न प्रकरणों की जानकारी हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed