फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   electricity poll broken due to hitten by vehicle

वाहन के टक्कर से टूटा खंभा, घंटों गुल रही बत्ती

Tue, 12 May 2020 08:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
electricity poll broken due to hitten by vehicle
गाजीपुर। नगर के अंधऊ बाईपास मार्ग पर बड़ीबाग मुहल्ला में सड़क किनारे लगे विद्युत खंभा में किसी वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे वह टूट गया। इससे बड़ीबाग और स्टेशन की आपूर्ति ठप हो गई। हजारों घर अंधेरे में डूब गए। गर्मी में परेशानियों के बीच लोग अब-तब बिजली आने का इंतजार करने लगे। सुबह करीब पांच बजे अन्य इलाकों की आपूर्ति तो शुरू हो गई, लेकिन जिस स्थान पर खंभा टूटा था, उससे संबंधित सैकड़ों घरों की बत्ती गुल रही। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोग चैन की नींद नहीं सो सके, वहीं सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा। खंभा को दुरुस्त कर करीब चार बजे आपूर्ति बहाल की गई। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ अरविंद ने बताया कि रात में करीब डेढ़ बजे वाहन की टक्कर से बड़ीबाग में खंभा टूट गया था। इससे बड़ीबाग और स्टेशन की आपूर्ति ठप हो गई थी। साढ़े चार बजे जंफर खोलकर अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति 4.40 पर बहाल की गई। 20 ट्रांसफार्मरों से संबंधित सैकड़ों घरों की आपूर्ति ठप रही। खंभा को दुरुस्त कर दिन में 3.35 पर आपूर्ति सुचारू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed