फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity of 56 consumers with dues of Rs 14 lakh was cut off

Ghazipur News: 14 लाख बकाये वाले 56 उपभोक्ताओं की काटी बिजली

Fri, 07 Mar 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 56 consumers with dues of Rs 14 lakh was cut off
बिजली निगम की ओर से बृहस्पतिवार की सुबह मार्निंग रेड अभियान नगर में चलाया गया। 15 लोगों को अवैध तरीके से बिजली जलाते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही बकायेदारों से 7 लाख राजस्व की वसूली की गई। 14 लाख बकाये पर 56 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। 15 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए।
विज्ञापन

नगर के मिश्रबाजार, लालदरवाजा, रजदेपुर आदि मुहल्लों में बिजली निगम की ओर से सुबह में मार्निंग रेड की गई। इस दौरान कई लोगों को अभियान के बारे में पता भी नहीं चल पाया, क्योंकि बहुत से लोग अभी तक बिस्तर से उठे नहीं थे। वहीं अभियान में विद्युत वितरण खंड नगर आशीष कुमार, मुहम्मदाबाद एसडीओ, तीन जेई व विजिलेंस टीम भी शामिल रही। बिजली निगम के अभियान के कारण संबंधित मुहल्लों में हड़कंप मचा रहा। संबंधित मुहल्लों में डोर-टू-डोर बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। अभियान सुबह 6 से 10 बजे तक चला। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न मुहल्लों में मार्निंग रेड अभियान चलाया गया। वहीं नगर के मिश्रबाजार स्थित एक घर से मिले मीटर के प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed