फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   electricity

आठ लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

Fri, 30 Oct 2020 07:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
electricity
बिजली एवं विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मुहम्मदाबाद के तिवारीपुर में चलाया चेकिंग अभियान। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। अधीक्षण अभियंता विजय राज सिंह के निर्देशन पर एसडीओ शत्रुधन यादव एवं विजिलेंस प्रभारी इंस्पेक्टर एके सिंह के नेतृत्व में तिवारीपुर और हरिहरपुर में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें कुल 44 परिसर को चेक किया गया, जिसमें पांच लोगों की बिजली चोरी पकड़ी गई। जिस पर ुमुकदमा दर्ज कराया गया। वही बड़े बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 16 लाख 34 हजार पर 25 लोगों कि लाइन खोलवाई गई। साथ ही आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। वही एक उपभोक्ता की टैरिफ चेंज किया गया। साथ ही पांच उपभोक्ताओं का लोड बढ़कर आठ किलोवॉट किया गया। साथ ही 87 हजार की राजस्व वसूली भी हुई। उपखंड अधिकारी शत्रुधन यादव ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि कृपया जितने लोगों का बिल बकाया है तत्काल जमा करा दें। चेकिंग अभियान मे सहायक अभियंता मीटर संतोष चौधरी, अवर अभियंता चित्रसेन प्रसाद , गुड्डू चाहन, विजिलेंस जेई पंकज चौहान, फिरोज लाइन मैन, हरेंद्र खरवार मीटर सुपरवाइजर, राजेश यादव सुपरवाइजर लिंक वेल एवं समस्त लाइन स्टॉफ चेकिंग के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed