फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   electricity

57 दिनों बाद भी बिजली के चार खंभे तक नहीं गाड़े गए

Sun, 19 Jul 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
electricity
नन्दगंज। इलाके के डिहियां गांव में 57 दिन पहले मानसून के दस्तक देने के साथ आई आंधी-तुफान में धराशायी हुए चार बिजली के खंभों को विभाग अब तक नहीं लगा सका है। इसकी वजह से गांव के 60 परिवार को पिछले करीब दो महीने से बिजली नहीं मिल सकी है। जबकि गांव में सैदपुर विधायक का आवास भी है। लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है। 23 मई को क्षेत्र में आई आंधी और तुफान से इलाके के विद्युत उपकेंद्र से डिहिया गांव की बिजली सप्ताई के लिए गाड़े गए बिजली के चार खंभे टूटकर गिर गए। कुछ दिन तक इंतजार करने के बाद विभागीय पहल न होते देख टूट कर जमीन पर गिरे खंभों की बदहाली और गांव में बिजली अनापूर्ति की सूचना लोगों ने विभाग को दी है। ग्रामीणों के बार-बार गुहार के बाद भी बिजली विभाग ने एक जुलाई को नए बिजली के खम्भे गांव को उपलब्ध करा दिए। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने इस बार अपने खेतों में बिजली के खंभे नहीं लगने दिया। इसकी शिकायत गांव के पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बिजली विभाग के अधिकारियों से की। लेकिन इस शिकायत के बाद भी गांव में बिजली के खंभे नहीं लगाए जा सके। इस संबंध में बात करने पर उपखंड अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि गांव में आपसी विवाद की वजह से खंभे आजतक नहीं लगाए जा सके। लेकिन विभागीय प्रयासरत है और जल्द ही खंभे लगाकर गांव में बिजली आपूर्ति शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डिहियां में पिछले लंबे समय से बिजली अनापूर्ति की वजह से लोगों का जन जीवन प्रभावित हो गया है। लोग अपने सगे-संबंधियों से सूचना आदान प्रदान के लिए भी तरस जा रहे हैं। वजह है कि गांव में लोगों की जेब में पड़ा मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहा है। कई परिवारों को दूसरे गांव में जाकर अपने मोबाइल चार्ज करने पड़ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed